ग्राम पंचायत पलेवा में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भोजली महापर्व, महिलाओं-बालिकाओं ने निभाई पारंपरिक परंपराएं

पलेवा, 22 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत पलेवा में पारंपरिक भोजली महापर्व (नवई पर्व) का आयोजन पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रकृति के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट करते हुए भोजली पर्व की परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया।

पर्व के तहत 21 अगस्त 2026 को महिलाओं एवं बालिकाओं ने पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार उपवास रखकर भोजली की सेवा-अर्जी एवं पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात 22 अगस्त 2026 को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भोजली का विसर्जन किया गया।

भोजली महापर्व के दौरान पूरे ग्राम में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। महिलाओं एवं बालिकाओं ने पारंपरिक गीतों और रीति-रिवाजों के साथ भोजली की सेवा की तथा सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और ग्राम की खुशहाली की कामना की।

ग्रामवासियों ने कहा कि भोजली महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, प्रकृति प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे पारंपरिक पर्व हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस प्रकार ग्राम पंचायत पलेवा में भोजली महापर्व का विसर्जन एवं नवई पर्व पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *